जगतदेव तालाब में शुरू हुआ सफाई अभियान

सतना: शहर के प्रमुख जलस्रोत जगतदेव तालाब की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए नगर पालिक निगम सतना द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।आयुक्त डॉ नागार्जुन बी गौड़ा के निर्देशन में सफाई अमला तालाब के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरे, गंदगी और अनावश्यक वनस्पतियों को हटाने में जुटा है। इसके साथ ही तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की भी व्यापक सफाई कराई जा रही है।

आयुक्त ने जगतदेव तालाब की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रखने पर जोर दिया है। निगम का सफाई अमला इसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

Next Post

दिवाली पर आगजनी से निपटने फायर बिग्रेड अलर्ट, ग्वालियर में 5 सब-स्टेशनों पर वाहन तैनात

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर: दिवाली पर आतिशबाजी और पटाखों से आगजनी की आशंका को देखते हुए ग्वालियर नगर निगम के दमकल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के दौरान शहर में कहीं भी आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच सकें, इसके लिए मुख्यालय सहित […]

You May Like