नवविवाहिता झुलसी, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

सिंगरौली: जिले के बरका चौकी अंतर्गत पिपरखाड़ गांव में खाना बनाते समय आग लगने से एक नवविवाहिता महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

परिजनों ने तुरंत महिला को इलाज के लिए सिंगरौली के बैढ़न अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन पीड़िता को जबलपुर ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। घटना से परिजनों में चिंता का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत अंडर-19 की अगुवाई करेंगे म्हात्रे

Thu Jul 31 , 2025
मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत अंडर-19 दल की अगुवाई करेंगे जो कि 21 सितंबर से शुरू होगा। 17 सदस्यीय दल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल पांच मैच खेलेगा जिसकी शुरुआत तीन वनडे […]

You May Like