नालंदा मंदिर हादसे पर खण्डेलवाल ने जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के आकस्मिक निधन पर उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हेमंत खण्डेलवाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को व्यथित किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Next Post

पत्नी को बाहर निकाल पति ने लगाई फांसी

Tue Mar 31 , 2026
उज्जैन। पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर सोमवार मंगलवार रात पति ने फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले घर में विवाद किया था और पत्नी-बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया था। पद्मावती कॉलोनी में रहने वाले आशीष पिता रमेश शर्मा 34 वर्ष ने सालों पहले पूजा से प्रेम विवाह […]

You May Like