एमआरएफ सेंटर में आग लगाकर शटर के ताले तोड़े, कांटा व तार फेंसिंग चोरी

सोनकच्छ। नगर परिषद के ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एमआरएफ सेंटर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी एवं चोरी की गंभीर घटना सामने आई है। आरोपियों ने एमआरएफ सेंटर में आग लगाने के साथ शटर के ताले तोड़कर वहां रखा कांटा चोरी कर लिया तथा सेंटर की तार फेंसिंग भी निकालकर ले गए। इसके अलावा एमआरएफ सेंटर में भंडारित सामग्री को भी आग के हवाले कर दिया गया।

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने का खतरा टल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी ने मौके का निरीक्षण किया तथा घटना का पंचनामा तैयार कराया। नगर परिषद की संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को प्रकरण दर्ज करने हेतु पत्र भी दिया है। जिस एमआरएफ सेंटर का निर्माण नगर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है, उसी स्थान पर आग से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।नगरवासियों के बीच यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर नगर की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की हिम्मत कैसे हुई? नगरवासियों ने मांग की है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें तथा चोरी की गई सामग्री बरामद की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एमआरएफ सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना आवश्यक है।

Next Post

जिलेभर में बैंक बंद,करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

Fri Sep 11 , 2026
सिंगरौली । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज शुक्रवार को जिलेभर के सभी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहने से सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। जिले में करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। बैंक […]

You May Like