जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया गेट में शुक्रवार रात्रि मचे बवाल के बाद हुई लाठीचार्ज को लेकर जैन समाज ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांगी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो साक्ष्यो के साथ रिट याचिका दायर कर न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकाय के बाद जांच के बाद कार्रवाई का अश्वासन दिया गया है।
जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है। साथ ही मौके पर हुई वीडियोग्राफी से भी फुटेज जुटाए जा रहे है ताकि पता चल सके कि लाठीचार्ज किन परिस्थितियों में हुआ और शासकीय कार्य में बंाधा किसने डाली। वहीं लाठीचार्ज के विरोध में अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। आज कांगे्स पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव की तैयारी में है।
विदित हो कि शुक्रवार रात्रि 9:45 बजे कमनिया गेट के समीप बडक़ुल होटल में राजकुमार जैन पहुंच थे जहां समीप ही किराना दुकान संचालन करने वाले राजकुमार जैन गए थे जहां उन्होंने भजिए खरीदे थे जो गरम नहीं थी। इसके बाद भजिए और पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद होटल मैनेजर ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, तोडफ़ोड़ की थी। इस दौरान राजकुमार जैन का आरोप लगा कि समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिसके बाद आक्रोश भडक़ गया था। बड़ी संख्या में आक्रोशित जन पहुंच गए थे।
मामला बढ़ता देख चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंंचा था। आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। पुलिस ने राजकुमार जैन की रिपोर्ट पर मैनेजर अतुल पटेल समेत उसके साथी रोहित राजपूत, सचिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज की है। मामले में जैन समाज का आरोप है कि जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी समाज शांतिपूर्वक तरीके से कार्रवाई की मांग के दौरान लाठीचार्ज किया गया है। दोषी पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं कांग्रेस ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए घोषणा की है कि आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव होगा।
