अपर कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, आये 88 आवेदन

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 88 आवेदन दिये। जिसमें 71 नये आवेदन हैं तथा 17 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर छात्रवृत्ति, अवैध प्‍लाटिंग, अवैध कब्‍जे, बीपीएल कार्ड, पात्रता पर्ची, आधार कार्ड बनवाने, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, समग्र आईडी, नामांतरण की नकल आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

पेंशन से रिकवरी के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने पेंशन से रिकवरी के आदेश पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता सिवनी निवासी तुलसा की ओर से अधिवक्ता प्रमेंद्र सेन व योगेश तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि चार जनवरी 2021 को एक पत्र जारी कर याचिकाकर्ता के पति […]

You May Like