विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर 108 देशों में एक साथ जाप, भोपाल में गूंजी श्रद्धा की स्वर लहरियां

भोपाल। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी सहित देश-विदेश में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो के तत्वावधान में 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का पाठ किया गया। भोपाल में जवाहर चौक जैन मंदिर सहित लगभग 50 स्थानों पर सुबह 9 से 9:09 बजे तक सामूहिक जाप हुआ।

जवाहर चौक जिनालय में निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुनिश्री ने कहा कि नवकार महामंत्र शाश्वत गुणों का प्रतीक है और अहिंसा के माध्यम से विश्व कल्याण का संदेश देता है।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे विश्व शांति का महत्वपूर्ण सूत्र बताया। भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

युद्धविराम समझौते में इजरायल एवं हिजबुल्ला के बीच चल रहे संघर्ष को सुलझाने का कोई वादा नहींः जेडी वेंस

Thu Apr 9 , 2026
वाशिंगटन/तेल अवीव, 09 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्धविराम में लेबनान को शामिल नहीं किये जाने को लेकर कहा है कि इसमें दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना और हिजबुल्ला आतंकवादियों के बीच चल रहे समानांतर संघर्ष को सुलझाने का कोई वादा कभी नहीं किया गया था। एयर फ़ोर्स […]

You May Like