ज़ी सिने अवॉर्ड्स में रिलीज हुयी आंखों की गुस्ताखियां की पहली झलक

मुंबई, (वार्ता) विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की पहली झलक ज़ी सिने अवॉर्ड्स में रिलीज़ हो गयी है।

विक्रांत और शनाया पहली बार एक साथ रोमांटिक ड्रामा आंखों की गुस्ताखियां में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म अपने नए ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर पहले ही चर्चा में है, और हाल ही में ज़ी सिने अवॉर्ड्स में इसका टीज़र प्रदर्शित किया गया। इस झलक में विक्रांत और शनाया के किरदारों की झलक मिली, जिससे दर्शक उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और स्वाभाविक केमिस्ट्री से प्रभावित हुए।इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया। अब जब फिल्म की पहली झलक ज़ी सिने अवॉर्ड्स में दर्शकों की सराहना पा चुकी है और विक्रांत एव शनाया की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है, तो यह साफ है कि सिनेमाप्रेमियों के लिए एक दिल छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव आने वाला है।

ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, और मानसी बगला एवं वरुण बगला द्वारा निर्मित फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसकी कहानी मानसी बगला ने लिखी है। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर के नेतृत्व वाली यह संगीतमय प्रेम कहानी 11 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज़ होने जा रही है।

Next Post

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल (तीन-तीन विकेट) के बाद वैभव सूर्यवंशी (57) और कप्तान संजू सैमसन (41) रनों पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 17 गेंदे शेष रहते छह विकेट […]

You May Like