सिंगरौली: गोनर्रा से लेकर गोंदवाली-परसोहर-बरगवां मार्ग में पिकअप वाहन सवारी बन गया है। जहां रोजाना सुबह दर्जनों श्रमिक पिकअप वाहन में सवार एवं लटक कर नगर-कस्बों में मजदूरी करने जा रहे हैं। किंतु पिकअप वाहन में श्रमिको को लटकते देख हर कोई हैरान है। यही कहा जा रहा है कि शायद पुलिस किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठी हुई है।
दरअसल श्रमिको ग्रामीण अंचल के श्रमिक मजदूरी करने रोजाना पिकअप वाहन से अप-डाउन करते हैं। हर दिन इसी तरह का नजारा गोंदवाली-बरगवां मार्ग के कनई में दिखा। जहां पिकअप वाहन में दर्जनों श्रमिक सवार थे और कई श्रमिक महिला-पुरूष लटके हुये थे। अब सवाल उठ रहा है कि पुलिस इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरत रही है। शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
