
उज्जैन। पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर सोमवार मंगलवार रात पति ने फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले घर में विवाद किया था और पत्नी-बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया था। पद्मावती कॉलोनी में रहने वाले आशीष पिता रमेश शर्मा 34 वर्ष ने सालों पहले पूजा से प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे भी हैं। प्रेम विवाह करने पर आशीष के परिवार ने उसे अलग कर दिया था। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी बच्चों सहित अलग रह रहे थे। आशीष के ऊपर कर्ज अधिक हो गया था और वह शराब पीने लगा था। आठ दिन से वह मरने की बात कह रहा था। रात में शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से विवाद कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देखा। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
