मिट्टी की प्रतिमाओं का उपयोग करें भक्त

सीहोर। जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और नागरिकों को प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के उद्देश्य से कलेक्टर बालागुरू के ने नागरिकों से अपील की है कि गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव तथा महालक्ष्मी पूजन के दौरान मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग करें.

कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि मिट्टी से बनी प्रतिमाएं मिट्टी में ही समाहित हो जाती हैं. इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता. मिट्टी की प्रतिमाएं पानी में घुलकर पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाती तथा जल और भूमि को शुद्ध बनाए रखने में सहायक होती हैं. उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमा का उपयोग हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर त्यौहार मनाने की प्रेरणा देता है.

इसी तारतम्य में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. मंजरी अग्निहोत्री ने सभी विद्यार्थियों को माटी के श्री गणेश बनाने के लिए प्रेरित किया. वहीं हरिओम शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया. अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को माटी के श्री गणेश का महत्व बताते हुए कहा कि विश्वास और दृढ़ आस्था पत्थर व मिट्टी को भगवान बना देती है. पर्यावरण संरक्षण को श्रद्धा से जोड़कर और प्रदूषणमुक्त गणेश प्रतिमा का आकार देने वाली सोच अनुकरणीय है.

 

Next Post

वाटर स्पोर्टस में दीपिका ने जीता रजत पदक

Mon Aug 25 , 2025
भैरूंदा। प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन जम्मू-कश्मीर स्थित डल झील श्रीनगर में किया गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन मप्र वाटर स्पोर्ट्स केनो स्लालम और रोइंग अकादमी के खिलाडिय़ों ने अपने खेल का श्रेष्ठतम प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित 11 पदक अपने […]

You May Like