नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को वीर बाल दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान देश को अनवरत प्रेरित करता रहेगा। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर श्रद्धांजलि संदेश में कहा, ‘ हम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के सर्वोच्च साहस और बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं, जिनका अटूट विश्वास और बहादुरी देश को लगातार प्रेरित करती है।”
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘ इतनी कम उम्र में सत्य, धर्म और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता नैतिक शक्ति और निस्वार्थ भक्ति का एक शाश्वत उदाहरण है। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को साहस, करुणा और एकता बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दे।”
Next Post
दिल्ली की हवा में फिर घुला जहर: एक्यूआई पहुंचा 292
Fri Dec 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) राजधानी में शुक्रवार सुबह छह बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया।इससे वायु गुणवत्ता एक बार फिर बिगड़कर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। राजधानी का औसत एक्यूआई 300 से नीचे भले हो, लेकिन दिल्ली के कई इलाकों […]

You May Like
-
1 year ago
मां की मार से एक बच्ची की मौत
-
1 year ago
अष्टभुजा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर सील
