ठेकेदार शकील खान ने मेरे पति की जिंदगी खराब कर दी, पत्नी ने की फरियाद

शिवपुरी। एक महिला अपने परिवार के साथ शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची कि मेरे पति को 2 माह पूर्व ठेकेदार व लाइनमैन अपने साथ ग्राम बेटरा पंचायत सिंघराई में बिना परमिशन के अवैध ट्रांसफार्मर रखवाने के खंभे पर चढवा दिया जिससे वह करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो कर खंभे से नीचे गिर गया।

जानकारी के अनुसार अफसाना बानो पत्नी शरीफ शाह निवासी माता का बीलवरा व हाल निवासी हाल निवासी कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास पुरानी शिवपुरी ने बताया कि मेरे पति विद्युत ठेकेदार शकील खान निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी के यहां डी.पी. का कार्य करता था।

बीते 29 अक्टूबर को ठेकेदार शकील खान ने मेरे पति को कोलारस की बेटरा पंचायत के सिंघराई गांव में बिना बिजली कंपनी के स्वीकृति के अवैध ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए खंभे पर चढवा दिया। मोहन वाल्मीकि के खेत से गुजरी हाईटेनशन लाइन से तार जोड़ते समय करंट लगा और पति नीचे गिर गए।

गंभीर रूप से घायल पति को प्राइवेट अस्पताल सिद्धीविनायक पोहरी रोड शिवपुरी में भर्ती कराया गया जिसमें उनका इलाज हुआ है जिसमें उनकी रीड की हड्डी फ्रैक्चर हुई है वर्तमान में उनको छुट्टी कराकर घर पर ले आये है,फिलहाल मेरे पति चलने फिरने में असमर्थ है।

पीडिता का कहना था छोटी-छोटी तीन लड़कियां है जिनके भरण पोषण करने में काफी परेशानी हो रही है आर्थिक स्थिति खराब है परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है,इस मामले की कोलारस थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की है।

Next Post

पीआर सोसाइटी, दिल्ली ने पावरग्रिड के मुख्य महाप्रबंधक (सीसी) श्री अंशुमान टंडन को सम्मानित किया

Sat Jan 4 , 2025
नई दिल्ली। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ दिल्ली (पीआरएसडी) ने भारत की अग्रणी महारत्न कंपनियों में से एक पॉवरग्रिड में कॉर्पोरेट संचार को बढ़ाने और मजबूत करने की दिशा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के मुख्य महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार) श्री अंशुमान टंडन को […]

You May Like