सतना: सतना कलेक्टर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर 2023 के लिए निर्धारित लक्ष्य राशि 7 लाख 16 हजार रूपये से अधिक 11 लाख 81 हजार 452 रूपये एकत्रित कराने पर 23 अप्रैल 2025 को राजभवन में आयोजित एएसएफ की 24वीं बैठक में राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।
सतना कलेक्टर की अनुपस्थिति में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी (से.नि.) ने प्राप्त की। इसके अलावा 1 लाख रूपये से अधिक सहयोग राशि दान देने के लिए सार्थक अस्पताल सतना के सीएमडी डॉ. सुनील अग्रवाल एवं प्रिज्म जान्सन सीमेंट लिमिटेड सतना के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट मनीष कुमार सिन्हा तथा मैहर के सूर्यप्रकाश चौरसिया को भी राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
