
सोहागपुर। बावड़ी वाले नरसिंह मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ठाकुर जी को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। मंदिर के महंत हरीकिशन दास ने बताया कि यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा देवराज इंद्र के प्रकोप से वृंदावन वासियों को बचाने की स्मृति में मनाई जाती है। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर लोगों की रक्षा की थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आभारस्वरूप भगवान को 56 भोग अर्पित किए थे। उसी परंपरा के तहत आज भी अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजन से लेकर देवउठनी एकादशी तक आयोजित किया जाता है। नरसिंह मंदिर में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की।
