पोस्टमार्टम के लिए मांगे छह हजार, मवई स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर सवाल

मवई/मंडला। अमवार निवासी रतन सिंह बैंगा की पानी में डूबने से हुई मौत के बाद मवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान एक निजी स्वीपर ने उनसे छह हजार रुपये की मांग की। आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से चंदा एकत्र कर राशि दी, तब जाकर पोस्टमार्टम हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र में स्वीपर का पद वर्षों से खाली है, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई ने घटना को गंभीर बताते हुए तत्काल जांच और स्वास्थ्य केंद्र में नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है।

Next Post

महिला सुरक्षा में नाकाम रही सरकार, मंत्री का बयान जंगलराज की स्वीकारोक्ति: पटवारी

Mon Oct 27 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में विदेशी महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा की है। मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को होटल से बाहर निकलने से पहले स्थानीय अधिकारियों को सूचित करने और सावधानी बरतने […]

You May Like