
कैमोर पहाड़ में हुआ हादसा, 9 श्रद्धालु घायल
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 17 फरवरी। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के जैतपुर एवं शासन चौकी क्षेत्र तियरा से एक बोलेरो वाहन क्र मांक एमपी 66 जेडबी 1903 में सवार होकर करीब एक दर्जन श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे कि सीधी जिले के अमिलिया मार्ग कैमोर पहाड़ कोदौरा में बेकाबू होकर खाई में समा गई। इस भीषण सड़क हादसे में 4 श्रद्धालु युवको की दर्दनांक मौत हो गई। वही करीब 9 श्रद्धालु घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक जैतपुर एवं तियरा गांव से एक बोलेरो वाहन में सवार होकर करीब एक दर्जन श्रद्धालु प्रयागराज कुं भ स्नान करने जा रहे थे कि कोदौरा के कैमोर पहाड़ में गिर गई। जिसमें बोलेरो वाहन में सवार संदीप उर्फ सोनू साहू उम्र 25 वर्ष पिता प्रहलाद साहू, प्रमोद यादव 26 वर्ष, रमाकांत साहू 26 वर्ष, सुजीत यादव पिता केशचंद यादव तियरा उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई। जबकि नीरज कुमार वैश्य 23 वर्ष कृष्णा वैश्य 26 वर्ष पिता श्याम बिहारी वैश्य जयंत, प्रदीप साहू पिता रामप्रताप साहू, कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू, चालक प्रदीप साहू अन्य घायल हैं। जिनका इलाज सीधी जिला चिकित्सालय के बाद चिकित्सको ने नेहरू चिकित्सालय जयंत के लिए रेफर कर दिया। जिनका इलाज चल रहा है। वही मृतको का शव सोमवार कि देर शाम उनके गृह ग्राम पहुंचा है। जहां शोकसंवेदना व्यक्त करने एवं सात्वना एवं ढाढ़स बधाने विभिन दलो के नेता मृतको के घर पहुंच रहे हैं।
