
जबलपुर। मानस भवन के सामने दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी अनुसार मानस भवन के सामने हुंडई कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 1219 और महिन्द्रा थार कार में टक्कर हो गई। थार चालक भाग गया जबकि हुंडई कार के परखच्चे उड़ गए, उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
