छात्रों ने खुद को अलमारी में किया बंद

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल हॉस्टल के छात्रों ने खुद को अलमारी में बंद कर लिया। उनके अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों सर्चिंग की तो दोनों छात्र स्कूल की कक्षा में रखी अलमारी के अंदर छिपे मिले जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि बच्चों की माता-पिता से फोन पर बात नहीं कराई जा रही थी। जिससे नाराज होकर उन्होंने खुद को अलमारी में बंद कर लिया था फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Next Post

छत्रसाल चौक पर दवा प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, एक दिवसीय हड़ताल में शामिल हुई यूनियन

Thu Feb 12 , 2026
छतरपुर। छतरपुर में मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की स्थानीय इकाई ने गुरुवार को छत्रसाल चौक पर एक दिवसीय हड़ताल और प्रदर्शन किया। यह हड़ताल राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आयोजित की गई, जिसमें दवा प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। दोपहर करीब 12 बजे यूनियन के सदस्य […]

You May Like