दहेज हत्या में 3 साल से फरार दंपति समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सतना : जिले के कोठी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पिछले करीब तीन साल से फरार चल रहे पति-पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है.तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था.मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम ने मौहार गांव में दबिश देकर तीनों को धर दबोचा.

कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी के अनुसार वर्ष 2023 में मौहार निवासी विनोद पाल उर्फ दीपक (30) उसके पिता सैखीलाल पाल (60) और पत्नी पूनम पाल (23) के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया गया था. आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 304-बी, 34 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई थी.
घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे.पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने के बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था.जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया.
बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी मौहार गांव में मौजूद हैं. सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

Next Post

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब ने महाकालेश्वर जी के दर्शन किए

Fri Oct 30 , 2026
उज्जैन:त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक श्रीमती सिम्मी यादव द्वारा श्री विप्लव देव जी का स्वागत एवं सत्कार किया गया। पूजन पुजारी राजेश गुरु एवं […]

You May Like