दमोह में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

दमोह। भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। शहर के घंटाघर स्थित हनुमानगढ़ी और पुराना थाना स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से दो भव्य रथ यात्राएं निकाली गईं। दोनों यात्राएं निर्धारित मार्ग पर आमने-सामने पहुंचीं, जहां भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।

इसके बाद “जय जगन्नाथ” के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े।

रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह और भक्ति देखने को मिला।

Next Post

ग्वालियर में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण

Thu Jul 16 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में आज तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण हुए हैं। नवीन भारद्वाज डबरा के तहसीलदार होंगे। डबरा के वर्तमान तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें घाटीगांव का तहसीलदार बनाया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like