एसीसी सीमेंट को तीसरी तिमाही में 404 करोड़ रुपये का मुनाफा

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) अडानी समूह की कंपनी एसीसी सीमेंट को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में 404 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

कंपनी ने बुधवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 637 करोड़ रुपये के सरकारी अनुदान और आयकर पर 530 करोड़ रुपये के ब्याज को छोड़ दें, तो एक साल पहले सामान्य स्थिति आने के बाद उसे 85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जबकि बीती तिमाही में सामान्य स्थिति आने के बाद शुद्ध लाभ 380 करोड़ रुपये रहा। इस प्रकार, शुद्ध मुनाफा 346 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका परिचालन से प्राप्त राजस्व 6,483 करोड़ रुपये और परिचालन लाभ 700 करोड़ रुपये रहा जो अपने-आप में रिकॉर्ड है। प्रति टन परिचालन लाभ 619 रुपये रहा।

तिमाही के दौरान सीमेंट की बिक्री बढ़कर 113 लाख टन पर पहुंच गयी। तिमाही के दौरान कंपनी का नेटवर्थ 389 करोड़ रुपये बढ़कर 20,326 करोड़ रुपये हो गया।

आलोच्य तिमाही में प्रति शेयर कंपनी की कमाई 21.5 रुपये रही।

 

Next Post

ईडी ने अनिल अंबानी की कंपनियों की सम्पत्तियों को किया अटैच

Wed Jan 28 , 2026
मुंबई, 28 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल), यस बैंक और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामलों के सिलसिले में रिलायंस अनिल अंबानी समूह की 1,885 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर ली […]

You May Like