ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में 25 से 27 अगस्त तक ‘64वीं अखिल भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी’ का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तरीय गोष्ठी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होगी।
इस अवसर पर देशभर से आने वाले कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता, प्राध्यापक और किसान प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्र होकर गेंहू एवं जौ की उन्नत किस्मों, नई तकनीकों, उत्पादन वृद्धि एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर विचार विमर्श करेंगे। गोष्ठी में मुख्य रूप से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव एवं महानिदेषक डाॅ. मांगीलाल जाट आएंगे। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियां, अनुसंधान उपलब्धियां और भावी चुनौतियों पर विमर्ष होगा। साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने तथा सतत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में उपयोगी सुझाव सामने आएंगे
