पैसे व मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

सीहोर। पैदल जा रहे युवक से पैसे व मोबाईल छीनने वाले वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपियों के कब्जे से दोनों मोबाईल सहित नगदी बरामद करने की कार्रवाई की गई.

जानकारी के अनुसार के 21 अगस्त को नाई मोहल्ला गंज निवासी फरियादी शिवराज पिता मंगल सिंह ने रिपोर्ट कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ मछली पुल पैदल जा रहा था. तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और मुझे वह मेरे दोस्त से रुपए वह मोबाईल झपट कर ले गए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी रविंद्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाया गया. पुलिस ने तरुण मेवाड़ा पिता धर्मसिंह मेवाड़ा निवासी चाणक्यपुरी व हरिनारायण भार्गव पिता रामचरण भार्गव निवासी शुगर फैक्ट्री के सामने को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया. आरोपियों से 2 मोबाईल, नगदी एवं बाइक बरामद की गई. एक आरोपी हरिनारायण पूर्व में हत्या के अपराध में जेल भी जा चुका है.

 

 

Next Post

सेवानिवृत्त खेल शिक्षक देंगे बच्चों को प्रशिक्षण

Mon Aug 25 , 2025
सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला महुआखेड़ी तकीपुर स्कूल में बिना सरकारी मदद के संसाधन जुटाकर विभिन्न खेल सामग्री जिनमें फुटबाल, हॉकी, हेंडबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, खो-खो, हाई-लांग जंप, फिसलपट्टी, झूले के लिए ग्राउन्ड आवासीय स्कूल के पीटी आई अत्ताउल्लाह खान के मार्गदर्शन में तैयार कराए गए. सेवानिवृत्त पीटीआई सुश्री अरुणा पारे ने […]

You May Like