हटा के बरबसपुरा की वंदना पटेल का MPPSC में माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन, मंत्री ने दी बधाई

हटा/दमोह। जिला दमोह की तहसील हटा के ग्राम बरबसपुरा निवासी श्रीमती वंदना पटेल ने एमपीपीएससी परीक्षा में माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

वंदना स्व. चरणदास पटेल की नातिन-बहू और प्रह्लाद पटेल की सुपुत्रवधू हैं.उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल की है.वंदना के चयन पर पशुपालन व डेयरी विभाग मंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.मंत्री ने कहा कि आपकी यह सफलता हमारी बेटियों और क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें.वंदना की इस सफलता से पूरे बरबसपुरा और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

बीएचईएल वेंडर मीट-2026 में दी दीर्घकालिक साझेदारी की गारंटी

Fri Jul 10 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने “सह-समृद्धि–कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के माध्यम से मूल्य सृजन” विषय पर वेंडर मीट-2026 का आयोजन कर लागत अनुकूलन, स्वदेशीकरण और आपूर्ति श्रृंखला को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। लगभग 2.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक के बीच आयोजित […]

You May Like