न्यू मार्केट में हंगामा: युवती को सरेराह पीटा, चोरी के आरोप वाले वायरल वीडियो की जांच में जुटी टीटी नगर पुलिस

भोपाल: राजधानी में एक युवती पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके के साथ मारपीट का कथित वायरल विडियो सामने आया है. वायरल वीडियो न्यू मार्केट टीटी नगर का बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो को लेकर पुलिस की तरफ से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. टीटी नगर थाना पुलिस वायरल वीडियो को लेकर जांच कर रही है.

विडियों को लेकर बताया जा रहा है कि एक युवती रविवार को दोपहर, जब न्यू मार्केट के अंदर पहुंची थी. इस दौरान कुछ महिलाओं ने युवती पर चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया. इस दौरान युवती के साथ मारपीट करने का भी आरोप सामने आया है. वायरल विडियो के सामने आने के बाद टीटी नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है.

Next Post

'कैच द रेन' अभियान को मिली गति, 900 से अधिक शहरी निकाय जुड़े

Mon Jul 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप ‘कैच द रेन–जहां गिरे, जब गिरे’ अभियान के तहत अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत देशभर के शहरों में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा जल निकायों के पुनर्जीवन के […]

You May Like