रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को गांधी स्मारक चिकित्सालय परिसर में स्थित बर्न यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बर्न वार्ड में लगे एयर कंडीशनर खराब मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।डिप्टी CM ने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल AC सुधारने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्न वार्ड में सभी AC और कूलर चालू हालत में रहना चाहिए।
यदि किसी में गड़बड़ी आती है तो तुरंत सुधार कराएं और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरे AC-कूलर लगवाएं।शुक्ल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बर्न यूनिट जैसे संवेदनशील वार्ड में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्टाफ को मरीजों की सुविधा और इलाज में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
