सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नये लोगो, शुभंकर का अनावरण

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने नव वर्ष पर अपने नये लोगो, शुभंकर का अनावरण किया।

मंत्रालय का कहना है कि यह उसकी संस्थागत पहचान को आधुनिक बनाने, लोक संपर्क बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में आधिकारिक आंकड़ों की भूमिका को सुदृढ़ करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नया लोगो राष्ट्र के विकास में आंकड़ों के महत्व तथा डेटा-आधारित शासन, पारदर्शिता तथा प्रगति को सुगम बनाने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक सांख्यिकी विज्ञान से प्रेरित यह लोगो मंत्रालय के “विकास के लिए डेटा” के संदेश को दर्शाता है।लोगो में सत्य, पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक अशोक चक्र और उसके मध्य में रुपये का चिह्न है। इसमें संख्याओं और प्रतीकों का उपयोग आधुनिक डेटा प्रणालियों तथा सांख्यिकी विज्ञान को दर्शाता है।

ऊपर की ओर बढ़ती विकास-रेखा प्रगति को दर्शाती है और बताती है कि विश्वसनीय डेटा सतत आर्थिक विकास की कैसे सहायता करता है। केसरिया, सफेद, हरा और गहरा नीला रंग भारत के राष्ट्रीय मूल्यों – विकास, सत्य, स्थिरता, स्थायित्व और ज्ञान – का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आधिकारिक आंकड़ों के भरोसे और विश्वसनीयता को मजबूत करते हैं।

मंत्रालय ने अपना नया शुभंकर, “सांख्यिकी” प्रस्तुत किया है जो एक बालिका के रूप में एक मैत्रीपूर्ण और लोक-केंद्रित चरित्र है, जिसे देश भर के लोगों के लिये आंकड़ों को सरल, समझने योग्य और आकर्षक बनाने के लिये डिजाइन गया है। यह आंकड़ों की शुद्धता, पारदर्शिता और डेटा-आधारित शासन – को दर्शाता है जो मंत्रालय के मूल आदर्श हैं। यह इस बात काे भी दर्शाता है कि आंकड़ों को इस तरह से प्रस्तुत किया जाता है जो आम जनता के लिए सहज हों।

 

 

Next Post

एक बार फिर बंद हुई 11 नंबर इकाई,उत्पादन 200 पर सिमटा

Thu Jan 1 , 2026
सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट क्षमता वाली 11 नंबर इकाई बायलर ट्यूब में लीकेज के चलते बंद हो गई है बड़ी इकाई के बंद होने से बिजली का उत्पादन 200 मेगा वाट के आसपास सिमट गया है. मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा थर्मल पॉवर प्लांट की […]

You May Like