एक बार फिर बंद हुई 11 नंबर इकाई,उत्पादन 200 पर सिमटा

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट क्षमता वाली 11 नंबर इकाई बायलर ट्यूब में लीकेज के चलते बंद हो गई है बड़ी इकाई के बंद होने से बिजली का उत्पादन 200 मेगा वाट के आसपास सिमट गया है. मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा थर्मल पॉवर प्लांट की 11 नंबर इकाई बार-बार तकनीकी कारणों से लगातार बंद हो रही है। जिसका सीधा असर बिजली उत्पादन और पॉवर प्लांट की परफारमेंस पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि उक्त इकाई का संधारण कार्य सितंबर माह मे हुआ है। ऐसे में तकनीकी कारणों से बार-बार बिजली इकाई का बंद होना संधारण कार्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 250 मेगावाट क्षमता की 11 नंबर इकाई इसी माह में 20 दिसंबर को वॉटर वाल्व ट्यूब में लीकेज की वजह से बंद हुई। सुधार कार्य के बाद यह इकाई 25 दिसंबर को लाइटअप हुई। लोड पर आने के बाद 11 नंबर इकाई 5 दिन भी पूरी तरह नहीं चली और 30 दिसंबर को पुनः बॉयलर ट्यूब में लीकेज की वजह से बंद हो गई। इसके चलते सतपुड़ा का बिजली उत्पादन लगातार प्रभावित हो रहा है।

Next Post

जीएसटी नियमों के उल्लंघन पर चिराग ज्वेलर्स पर छापा, 32 लाख की टैक्स वसूली

Thu Jan 1 , 2026
छतरपुर। सतना जिले के एंटी एवेजन ब्यूरो ने जीएसटी नियमों के उल्लंघन के मामले में छतरपुर स्थित चिराग ज्वेलर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छतरपुर में फर्म के प्रतिष्ठान पर सर्च एवं सीजर की कार्रवाई करते हुए टैक्स भुगतान और दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं पाई हैं। जांच […]

You May Like