जीएसटी नियमों के उल्लंघन पर चिराग ज्वेलर्स पर छापा, 32 लाख की टैक्स वसूली

छतरपुर। सतना जिले के एंटी एवेजन ब्यूरो ने जीएसटी नियमों के उल्लंघन के मामले में छतरपुर स्थित चिराग ज्वेलर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छतरपुर में फर्म के प्रतिष्ठान पर सर्च एवं सीजर की कार्रवाई करते हुए टैक्स भुगतान और दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं पाई हैं। जांच के दौरान टैक्स चोरी और रिटर्न में अंतर सामने आने पर फर्म से कुल 32 लाख रुपए जमा कराए गए।

जानकारी के अनुसार, एंटी एवेजन ब्यूरो की टीम ने चिराग ज्वेलर्स के जीएसटी रिटर्न, बिक्री रिकॉर्ड और टैक्स भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि फर्म द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और वास्तविक लेन-देन में अंतर है, जिससे शासन को राजस्व हानि हो रही थी।

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने मौके पर ही विस्तृत दस्तावेजी पड़ताल की, जिसमें टैक्स और पेनल्टी को मिलाकर कुल 32 लाख रुपए का अंतर सामने आया। इसके बाद फर्म संचालक से पूरी राशि तत्काल जमा कराई गई।

एंटी एवेजन ब्यूरो सतना के सहायक आयुक्त नवीन दुबे ने बताया कि यह कार्रवाई जीएसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स चोरी और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

पेयजल के नियमित सैम्पल लेकर जांच कराने के निर्देश, हर माह निकायों को देना होगा प्रमाण पत्र 

Thu Jan 1 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संदीप जी आर ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम सागर, परियोजना प्रबंधक एमपीयूडीसी सागर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त जिला सागर को निर्देशित करते हुए कहा कि […]

You May Like