हनी ट्रैप के मामले में आरोपी रही श्वेता जैन फिर हिरासत में, मीनाल पहुंची इंदौर क्राइम ब्रांच

भोपाल। मीनाल रेसीडेंसी से हनी ट्रैप के मामले में आरोपी रही महिला श्वेता जैन को नए मामले में पुलिस ने फिर हिरासत में लिाय है. इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को भोपाल पहुंचकर देर रात को श्वेता को हिरासत में लिया. उसे पूछताछ के लिए इंदौर ले जाया गया है. श्वेता विजय जैन चर्चित हनीट्रैप मामले की प्रमुख आरोपितों में शामिल रही है.

जानकारी के मुताबिक इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने भोपाल में रहने वाली श्वेता को 45 वर्षीय एक शराब कारोबारी को उनकी निजी फोटो और वीडियो से ब्लैकमेलिंग के मामले में हिरासत में लिया है. श्वेता पर आरोप है कि वह इंदौर के शराब कारोबारी हितेंद्र चौहान को ब्लकमैल कर रही थी. आरोपिया ने कारोबारी को धमकी देकर करोड़ों रुपये की मांग की थी. इस पर फरियादी ने मामले की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में की. इसके बाद पुलिस ने भोपाल पहुंचकर श्वेता को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इंदौर क्राइम ब्रांच में की गई शिकायत में कारोबारी ने बताया कि द्वारकापुरी की रहने वाली एक महिला अलका को वह जानते हैं. अलका पर अवैध शराब तस्करी का आरोप है और उस पर कई केस दर्ज हैं. अलका के एक साथी लाखन चौधरी ने कुछ दिन पहले भी कारोबारी को ब्लैकमेल किया था. इस पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए अलका और लाखन को पहले ही हिरासत में लिया था. इन दोनों के बाद पुलिस ने अब श्वेता को हिरासत में लिया है. बता दें कि 2019 के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस में आरोपी महिला श्वेता जैन जेल की सजा काट चुकी है.

Next Post

अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका सीएमओ के साथ धक्का मुक्की, वीडियो वायरल

Tue May 19 , 2026
दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पठानी मोहल्ला में मंगलवार सुबह 11 बजे नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के साथ कुछ लोगों के द्वारा अभद्रता और धक्का मुक्की की गई है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसके अलावा […]

You May Like