राहुल ने दोहराई धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग

नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई में गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग दोहराते हुए कहा है कि अधिकारियों का तबादला करने के बजाय वास्तविक जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सीबीएसई अध्यक्ष और सचिव का तबादला कर दिया गया है तथा एक सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है, लेकिन इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा “अधिकारियों को हटा दिया गया, जबकि मंत्री सुरक्षित हैं। यह जवाबदेही नहीं बल्कि मामले को दबाने का प्रयास है। मेरी मांग आज भी वही है कि शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए और पूरे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह ऐसी मांग नहीं है जिसे आसानी से भुलाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीबीएसई के 18.5 लाख छात्रों की चिंता होती तो शिक्षा मंत्री को अब तक पद से हटा दिया गया होता।

 

Next Post

​CBSE मूल्यांकन विवाद: अध्यक्ष और सचिव की छुट्टी, OSM प्रणाली की होगी जांच

Tue Jun 2 , 2026
नई दिल्ली। सीबीएसई की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बोर्ड में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को उनके पदों से हटा दिया है। साथ ही ओएसएम सेवाओं की खरीद और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं की जांच […]

You May Like