उज्जैन में त्रिवेणी संगम: धर्म, संस्कृति और व्यापार के उत्सव विक्रम महोत्सव 2026 का आगाज

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विक्रम व्यापार मेले का इंजीनियरिंग कॉलेज में शुभारंभ किया और बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके पश्चात उन्होंने विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ किया। इस बीच में समय निकालकर सिंहस्थ बाईपास स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे यहां पर समाजसेवी महेश परियानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम शामिल हुए।
पूरे प्रदेश में विक्रम उत्सव के कार्यक्रम
सीएम ने विक्रम उत्सव के संबंध में कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि पूरे प्रदेश में विक्रम उत्सव के कार्यक्रम हो रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की कीर्ति पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है और हम इसके साक्षी बना रहे हैं।
विक्रम व्यापार मेले की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि लगभग 139 फोर व्हीलर एवं टू व्हीलर के 40 स्टॉल यहां पर लगाए गए हैं साथ ही यहां पर फूड झोन भी है और परिवार के साथ घूमने फिरने के साथ टू व्हीलर और फोर व्हीलर खरीदने का अपना एक अलग आनंद रहेगा। परिवहन विभाग द्वारा 50त्न की जो छूट दी जा रही है उसका भी लाभ आप सभी को लेना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्हीकल फर्म को सम्मानित भी किया। जिन लोगों ने गाडिय़ां खरीदी थी उन्हें गाडिय़ों की चाबी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेंट की। विक्रम व्यापार मेले में कुल 223 दुकान है ।
इधर विक्रम उत्सव 2026 का जो शुभारंभ सीएम डॉ. यादव ने किया ऐसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक बड़ा आयोजन किया गया और यहां पर डमरू वादन शिवनाद की प्रस्तुति प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम द्वारा दी गई। इससे पहले कलश यात्रा निकल गई भव्य प्रदर्शनी लगाई गई।
नवभारत से चर्चा में कार्यक्रम के संचालक श्रीराम तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी में सम्राट विक्रमादित्य से लेकर भगवान राम के संबंध में अयोध्या के संबंध में आर्य भारत और महाभारत कालीन अस्त्र-शस्त्र, 84 महादेव जनजाति, देवलोक, श्रीकृष्ण व अन्य विषयों पर चित्रण प्रस्तुत किया गया है।
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि व्यापार मेला विक्रम उत्सव और वन मेला उज्जैन वीडियो को लुभा रहा है। खरीदार, डीलर सभी को फायदा हो रहा है और लगातार वाहनों की बिक्री भी प्रत्येक मेले में बढ़ रही है। 2024 में 23705 वाहन बिके थे, 2025 में 36223 वाहन बिके हैं और इस वर्ष भी अनुमान से अधिक टू व्हीलर फोर व्हीलर की बिक्री होगी।
भूत भावन बाबा महाकाल के दर्शन महाशिवरात्रि के अवसर पर करते हुए मुख्यमंत्री ने देश प्रदेश में सुख संपत्ति की कामना की, साथ ही महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश-विदेश से जो लाखों श्रद्धालु आए हैं उनका भी अभिनंदन सीएम डॉ. यादव ने किया।
पारदेश्वर महादेव के पूजन-तीसरी बार लगा व्यापार मेला
भगवान पारदेश्वर महादेव के पूजन दर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। पारदेश्वर महादेव के दर्शन करने का विशेष महत्व है। यहीं पर कविता पौडवाल और अर्जुन पांडे की भजन संध्या भी हुई और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यहां पर स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीसरी बार विक्रम व्यापार मेला लगने पर शहरवासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि शहर की उन्नति, आर्थिक विकास जिस तेज गति से हो रहा है उसमें बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। व्यापार मेले के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि करोड़ों की छूट यहां पर आम जनता को मिल रही है। वह आज महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का प्रसाद है। मैं भी बाबा महाकाल के दर्शन आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कर रहा हू। मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग विक्रमादित्य शोध पीठ और जिला प्रशासन के माध्यम से पूरा आयोजन आयोजित किया गया। यह महोत्सव आज महाशिवरात्रि 15 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। जिसमें धार्मिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक व्यापार व्यवसाय का एक साथ संगम देखने को मिलेगा।
हाथों हाथ साफ सफाई-नगर निगम ने यह व्यवस्था भी बनाई
महाकाल मंदिर क्षेत्र से लेकर पूरे शहर में 40 स्वास्थ्य दरोगा, 03 हेल्थ ऑफीसर, 03 स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा 24 घंटे की शिफ्ट में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर सफाई व्यवस्था की गई। इसी के साथ निगम आयुक्त के निर्देश अनुसार अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्यों पर भी सतत रूप से मॉनिटरिंग का कार्य किया। महाशिवरात्रि पर्व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा संपूर्ण मंदिर परिक्षेत्र एवं जहां से श्रद्धालु कतार में लगे, वहां पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम), विशेष सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, निरंतर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पानी के टैंकर की व्यवस्था, पानी की वाटर कैन, चलित शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नियंत्रण कक्ष पर अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शिफ्ट अनुसार 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई। शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों पर भी निगम द्वारा अपनी व्यवस्थाएं की गई।

Next Post

रतलाम पुलिस ने पकड़ा इंटरस्टेट लुटेरा गिरोह, चैन स्नेचिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun Feb 15 , 2026
रतलाम: पुलिस ने 3 जिलों में चैन स्नेचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ा हैं। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया माल भी पुलिस ने जब्त किया है।एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले […]

You May Like