संसद सत्र से पहले कांग्रेस ने बुलाई बैठक, सरकार को संसद में घेरने की बनाई जाएगी रणनीति

नयी दिल्ली 28 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने शीतकालीन सत्र से पहले संसद में पार्टी की रणनीति बनाने के लिए 30 नवंबर को संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर ‘संसदीय रणनीतिक समूह’ की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ राज्यसभा और लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार आ रहे बयानों, चीन के साथ बिजनेस समझौतों तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग करेगी। इसके अलावा मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार विपक्ष दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की भी तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक संसद सत्र में दिल्ली विस्फोट के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली प्रदूषण पर भी दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस रणनीति समूह की बैठक में चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू हो रहा है जो 19 दिसंबर तक चलेगा।

Next Post

श्रीलंकाई नौसेना के बेड़ा निरीक्षण में स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत कर रहा है भारत का प्रतिनिधित्व

Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 नवम्बर (वार्ता) भारतीय नौसेना का स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत देश में ही निर्मित फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरि के साथ अपनीपहली विदेश यात्रा पर श्रीलंका नौेसना द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा निरीक्षण में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। श्रीलंका नौसेना ने अपनी 75 वीं वर्षगांठ पर 27 से […]

You May Like