सिरसा, 22 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को श्री गौशाला सिरसा में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में जिले की 138 गौशालाओं को नौ करोड़ 83 लाख 25 हजार 450 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
उपनिदेशक डा. सुखविंदर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला की 138 गौशालाओं को चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए जाएंगे।
