रायपुर, 22 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जापान प्रवास के दौरान एनटीटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कायो इतो ने टोक्यो में शिष्टाचार भेंट की।
एनटीटी लिमिटेड 90 अरब डॉलर के रेवेन्यू के साथ आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधानों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में डिजिटल और उन्नत आईटी तकनीक आधारित निवेश को लेकर चर्चा की। मुलाक़ात को राज्य में तकनीकी निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
