जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत पहाड़ीखेड़ा में बदमाश ने युवक पर हंसिया से वार कर दिया।पुलिस ने बताया कि नीरज चौधरी 19 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़खेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पहाड़ीखेड़ा नदी मछली मारने गया था.
तभी ग्राम महगवां का प्रमोद पटेल नदी के पास आकर बोला कि तुम लोग मेरे खेत से आना जाना करते हो इसलिये खर्चे के लिये 500 रूपये दो, उसने पैसे देने से मना किया तो हंसिया से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी, जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
