लूट, चोरी करने वाली तीन सदस्यीय गैंग पकड़ाई 

जबलपुर। रांझी पुलिस ने कार्यवाही कर रांझी में हुई लूट , रांझी, अधारताल, ग्वारीघाट में हुई मोटर सायकिल चोरियों का खुलासा कर दिया है। राहगीर का रास्ता रोककर मोटर सायकिल, मोबाइल, पर्स छीनने एवं मोटर सायकिलें चुराने वाले 03 सदस्यीय गैंग पकड़ ली है। जिसके कब्जे से छीनी हुई मोटर सायकिल, मोबाईल, नगदी 470 रूपये, चुराई हुई 7 मोटर सायकिलें कुल कीमती 4 लाख रूपये की जप्त की गई है। पुलिस ने मामले में अमित सिंह गौंड उर्फ चना पिता जयकरण सिंह 21 वर्ष निवासी होलीक्रास चर्च के पीछे इन्द्रानगर रांझी, अभिषेक विश्वकर्मा उर्फ बाबू पिता दिलीप 22 वर्ष निवासी वैष्णव पब्लिक स्कूल के पीछे इन्द्रानगर रांझी, विजय यादव उर्फ छोटू पहाडी पिता शिवकुमार यादव 27 वर्ष निवासी इन्द्रानगर रांझी को गिरफ्तार किया है।

Next Post

साहब…हम श्रमिक आत्मदाह करने मजबूर

Tue Jul 1 , 2025
जबलपुर। साहब…हम श्रमिक आत्मदाह करने पर मजबूर हो रहे हैं। हम गरीब मजदूर लगभग 4 वर्षों से ग्राम मुरकुरू कॉलोनी के पास कच्ची झोपडी बनाकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है। विगत कुछ दिनों पहले रानीताल तिराहा में मुड्डू पटेल पिता खिलाडी पटेल हमारे डेरे में जाकर धमकाया। […]

You May Like