ग्वालियर : निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निगम मुख्यालय में लेखा शाखा एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिनके वेतन काटने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियो को दिये गये।
निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा नगर निगम के सभी कार्यालयों के सुचारू संचालन एवं पारदर्शी व्यवस्था के लिये निरंतर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत निगमायुक्त ने निगम मुख्यालय स्थित लेखा शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी उपस्थित नहीं थे, जिनके वेतन काटने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये तथा कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
