पूर्व विधायक और समाजवादी नेता बृजेन्द्र तिवारी का निधन

ग्वालियर। भितरवार से भाजपा के विधायक रहे जाने माने समाजवादी नेता बृजेन्द्र तिवारी का आज रात को निधन हो गया वह काफी दिनों से बीमार थे। उनका अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

बृजेन्द्र तिवारी समाजवादी आंदोलन से जुडे थे। उन्हें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व रेल मंत्री जार्ज फर्नांडीस सहित अन्य समाजवादी नेताओं का साथी माना जाता था। बृजेन्द्र तिवारी को युवा नेता के रूप् में खांटी माना जाता था। जीवाजी विश्वविद्यालय के चुनावों में उनके निवास पर युवकों की भीड लगी रहती थी। इनके पिता श्री विष्णूदत्त तिवारी भी जनता पार्टी के समय विधायक रहे थे। बृजेन्द्र तिवारी सन 71 में जीवाजी विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे थे । उन्हें विख्यात छात्र नेता के रूप में जाना जाता था।

Next Post

एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार है बालिग, पास्को एक्ट में अपीलकर्ता दोषमुक्त

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर: पास्को एक्ट में आजीवन कारावास की सजा से दंडित किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस ए के सिंह की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित बालिग है। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद ट्रायल […]

You May Like