डिजिटल जनगणना: बुधनी में 190 कर्मचारियों को दिया जा रहा मोबाइल ऐप और टैबलेट का प्रशिक्षण

बुधनी। आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है. इस प्रशिक्षण में कुल 190 कर्मचारी भाग ले रहे हैं, जिनमें 161 प्रगणक एवं 29 सुपरवाइजर शामिल हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है. प्रथम चरण 11 अप्रैल से प्रारंभ होकर जारी है, जिसमें प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि एवं डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। वर्तमान में प्रथम सत्र में 81 प्रगणक एवं 15 सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. कर्मचारियों को मोबाइल ऐप एवं टैबलेट के माध्यम से डेटा एंट्री, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया तथा आमजन से संवाद स्थापित करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं. इसी क्रम में 12 अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया. टीम ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किए. जनगणना को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का विशेष उपयोग किया जा रहा है.

 

Next Post

शहर की शांत फिजां में दहशतगर्दी की गूंज, सडक़ों पर चल रहीं गोलियां, खाकी गायब

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर: शहर की शांत फिजां में अपराधियों ने दहशतगर्दी फैला दी है। नागरिक खौफ के साये में है। सडक़ों में गोलियों की गूंज सुनाई दे रही है। डेढ़ माह के भीतर लगातार हुए गोलीकांड ने आम जनता की नींद उड़ा दी है। साथ ही सरेराह फायरिंग और बेखौफ घूमते बदमाशों […]

You May Like