जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास बीती रात शराब और सिगरेट पीने के लिए रुपए न देने पर बदमाशों ने दो दोस्तों पर चाकू से वार कर दिया, हमले में दोनों घायल हो गए। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि आदर्श सिंह ठाकुर 16 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 उजारपुरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वे साथी मेघराज के साथ अपने घर जा रहा था रास्ते में दुर्गा मंदिर के पास रफीक खान, पियूष खटीक, प्रतीक केवट आग ताप रहे थे.
तीनों उसके साथी मेघराज से शराब एवं सिगरेट पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, मेघराज ने रूपये देने से मना किया तो तीनों मेघराज के साथ गाली गलौज करने लगे, मेघराज ने गालियां देने से मना किया तो रफीक खान एवं प्रतीक दोनों चाकू से मेघराज एवं उस पर हमला करने लगे जिससे उसे सिर में चोट आई, पियूष ने कड़ा से कंधे में चोट पहॅुचा दी तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
