मास्टरमाइंड समेत चार ठगों को इंदौर से उठा लाई सायबर पुलिस


जबलपुर: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 14.16 लाख रूपए की ठगी के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को राज्य सायबर सेल जोन जबलपुर ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया जिन्हें शहर लाने के बाद न्यायालय मेें पेश किया गया जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों ने मिलकर शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से होने वाले मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की है।

निरीक्षक निलेश अहिरवार ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर होने वाले मुनाफे का लालच देकर फरियादिया से धोखाधडी पूर्वक 14,16,000 रुपये जमा कराये गये थे। फरियादिया द्वारा उक्त ठगी होने के संबध में शिकायत की थी। शिकायत जांच के बाद धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया था। कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये थे। अपराध विवेचना में घटना से संबंधित संदिग्ध खातों व अन्य की जानकारी प्राप्त की गई।

जिसके बाद टीम इंदौर रवाना हुई। प्रकरण के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अनिकेत मात्रे पिता नामदेव मात्रे निवासी इंदौर, अनिकेत मात्रे पिता नामदेव मात्रे निवासी इंदौर, दयानंद मांझी उर्फ चिंटू पिता सच्चिदानंद मांझी निवासी इंदौर, अक्षय मंडलिक पिता राजेन्द्र मंडलिक निवासी इंदौर, मिथुन जाटव पिता गोकुल प्रसाद जाटव निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
अनिकेत चलाता था कॉल सेंटर-
मास्टरमाइंड अनिकेत मात्रे पिता नामदेव मात्रे निवासी इंदौर मप्र का कॉल सेंटर चलाता था एवं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आमजनों को कॉल करके उन्हे शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से होने वाले मुनाफे का लालच देकर वित्तीय घोखाधडी की राशि को म्यूल खातों में ट्रांसफर कराते थे एवं उक्त ठगी की राशि की नगद निकासी की जाती थी।
शौक पूरा करने खर्च करते थे ठगी की रकम
आरोपियों ठगी की राशि को स्वयं के मौजमस्ती व शौक पूरे करने में खर्च कर देते थे। आरोपियों को शहर लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।

Next Post

बजरंग दल की पांडरी इकाई का गठन, चंद्रशेखर धाड़से बने अध्यक्ष

Mon Feb 9 , 2026
मुलताई। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मुलतापी के द्वारा ग्राम पांडरी के हनुमान मंदिर शनिवार की रात बैठक लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें बजरंग दल मुलतापी के जिला सह संयोजक भूपेश साहू, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण राऊत, प्रखंड संयोजक दीपांशु साहू , सागर बजरंगी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, प्रखंड […]

You May Like