2 लाख की रिश्वत लेते सीएमओ रंगे हाथ गिरफ्तार

मंडला। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को मंडला नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त के अनुसार जबलपुर निवासी शासकीय पंजीकृत ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम से पंजीकृत फर्म को मंडला नगर पालिका से एलईडी लाइट और फिटकरी सप्लाई का ठेका मिला था। इसके अलावा शिकायतकर्ता को पाइप जॉइंट और वाटर कूलर सप्लाई का कार्य मिला था।

पत्नी की फर्म के 3 लाख 92 हजार 300 रुपए का भुगतान हो चुका था। इसके बाद अपने करीब 15 लाख रुपए के लंबित भुगतान के लिए वह नगर पालिका सीएमओ गजानन नाफड़े से मिला। आरोप है कि सीएमओ ने भुगतान के एवज में उसकी पत्नी के कार्य के भुगतान का 12 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा।

Next Post

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी, रेलवे ने दी मंजूरी

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टेशन तक चलेगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 के मथुरा तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। रेलवे के अनुसार, इस विस्तार से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। […]

You May Like