वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी, रेलवे ने दी मंजूरी

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टेशन तक चलेगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 के मथुरा तक विस्तार को मंजूरी दे दी है।

रेलवे के अनुसार, इस विस्तार से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। इससे झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

स्वीकृत विस्तार के बाद ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। मथुरा तक विस्तार के साथ ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी।

यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम चार बजे रवाना होकर रात 11 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मथुरा से सुबह 5.05 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, इस विस्तार से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रियों की आवागमन सुविधा बेहतर होगी तथा विस्तारित मार्ग पर स्थित मध्यवर्ती स्टेशनों तक पहुंच भी सुगम होगी।

.....

Next Post

अनंत चतुर्दशी पर ओंकारेश्वर में गणेश यज्ञ और विशाल भंडारा आयोजित

Fri Sep 25 , 2026
ओंकारेश्वर। विष्णु पुरी गणेश मंडल के तत्वावधान में अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। गणेश झांकी में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लड्डुओं से हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद मंडल द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने […]

You May Like