इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने नेहरू पार्क के पास कार्रवाई करते हुए 13.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा मोबाइल और एक्टिवा भी जब्त की है.
31 जुलाई की रात शिव मंदिर के पास नेहरू पार्क क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई. उसके पास से 13.59 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली. गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर मोहने उम्र 25 साल निवासी बेकरी गली, झंडा चौक, इंदौर के रूप में हुई है. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई है. पुलिस ने आरोपी के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल और करीब 50 हजार रुपए कीमत की एक्टिवा भी जब्त की है.
पूछताछ की जा रही है…
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है.
तुकोगंज थाना प्रभारी, जितेन्द्र सिंह चौहान
