ट्रैक्टर एवं बाईक में भिड़ंत, युवक की मौत

सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के कबराडोल में शनिवार की शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी बासी बेरदहा लक्ष्मणदास साहू पिता रामचरित्र साहू उम्र 25 वर्ष मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहा था कि बेकाबू मोटरसाइकि की भिडं़त सामने से आ रहे ट्रैक्टर से हो गई। भीषड़ इतना तेज रहा कि बाईक सवार चालक लक्ष्मणदास साहू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लंघाडोल पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये ट्रैक्टर एवं चालक की तलाश में जुट गई है।

Next Post

कार्यों में गुणवत्ता एवं गति बनाए रखें: बी साईराम

Sat Aug 1 , 2026
सिंगरौली । एनसीएल के सीएमडी बी साईराम ने गोरबी क्षेत्र स्थित ब्लॉक-बी परियोजना का आज निरीक्षण कर उत्पादन, कोयला प्रेषण एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खदान के व्यू प्वाइंट से अधिभार हटाव ओबी, कोयला उत्पादन तथा कोयला प्रेषण की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के […]

You May Like