साहब..पुलिस ने झूठा प्रकरण दर्ज किया है, निष्पक्ष जांच हो

जबलपुर: नोटिस तालीम कराने पहुंचे प्रधान आरक्षक को अपशब्द कहने और अभद्रता करने के मामले में गोरखपुर थाने में दर्ज हुई एफआईआर को लेकर अजीत सिंह आनंद उर्फ मंगे सरदार पिता स्व. भगत सिंह आनंद 53 वर्ष निवासी आदर्श नगर ग्वारीघाट सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायत की और आरोप लगाते हुए बताया कि उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज हुई है।

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएं। शिकायत में उन्होंने बताया कि संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में श्वानों की मौत के मामले को लेकर शिकायतें की थी। एक रीट याचिका उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। इसके चलते उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है।

Next Post

डीआईजी ने बरगवां एवं कोतवाली का किया निरीक्षण

Tue Dec 9 , 2025
सिंगरौली: रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत चौहान पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने थाना बरगवां, कोतवाली बैढ़न पहुंचकर आवश्यक निरीक्षण किया। डीआईजी ने कोतवाली के रिकॉर्ड रूम, सीसीटीएनएस कक्ष एवं ऑनलाइन प्राथमिकी एफआईआर पंजीयन व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से […]

You May Like