अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने की बैठक

नर्मदापुरम। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सभा की बैठक का आयोजन स्थानीय नेहरू पार्क में किया गया, जिसमें सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में श्रावण मास में सामूहिक शिव अभिषेक, वृक्षारोपण, हरियाली तीज महोत्सव पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 27 जुलाई को हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नेहरू पार्क में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल समाज की ओर से 15 वर्षों से लगातार हरियाली तीज महोत्सव मनाया जा रहा है।

बैठक के बाद महिला मंडल द्वारा विशेष गेम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम ऊषा गुप्ता, द्वितीय दीप्ति अग्रवाल, तृतीय भारती अग्रवाल रही। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, नगर अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर सलाहकार आशा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, उषा अग्रवाल भावना अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में आभार निरुपमा अग्रवाल ने व्यक्त किया।

 

Next Post

दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लेकमैलिंग

Mon Jul 21 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने दोस्त की पत्नी से पहले दुष्कर्म किया इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लेकमैलिंग करने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला […]

You May Like