
जबलपुर। माढोताल थाना अंतर्गत जबाली वेयर हाउस के सामने कटंगी रोड में हुए सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान शनिवार को मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मेडिकल काॅलेज जबलपुर ने सूचना मिली कि शुक्रवार शाम जबाली वेयर हाउस के सामने कटंगी रोड माढोताल में सड़क दुर्घटना में घायल रितेश पटेल (38) को रात लगभग 1-15 बजे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गयी।
